ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमुर्गा मंडी के कर्मचारियों को उठाने पर हंगामा

मुर्गा मंडी के कर्मचारियों को उठाने पर हंगामा

मुर्गा मंडी के कर्मचारियों को उठाए जाने पर शनिवार को लिसाड़ीगेट थाने पर हंगामा हो गया। लिसाड़ीगेट थाने आए शादाब ने बताया कि जिले में 19 मुर्गा मंडी...

मुर्गा मंडी के कर्मचारियों को उठाने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 26 May 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मुर्गा मंडी के कर्मचारियों को उठाए जाने पर शनिवार को लिसाड़ीगेट थाने पर हंगामा हो गया। लिसाड़ीगेट थाने आए शादाब ने बताया कि जिले में 19 मुर्गा मंडी हैं। इन मंडियों का मुर्गा कटान से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद भी लिसाड़ीगेट पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर आठ से दस कर्मचारियों को हिरासत में लिया और थाने आ गए। आरोप लगाया कि कुछ रसूखदार लोगों की फैक्ट्री है। उनका कहना है कि सभी मुर्गा मंडी वाले अपने मुर्गे की बिक्री गोदामों से न कर उनकी फैक्ट्री से करें। इसके लिए उन्होंने धनराशि निर्धारित कर दी है। शादाब ने बताया कि अवैध कटान का आरोप लगाकर इन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान की वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसमें कहीं कोई कटान दिखाई नहीं दे रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।