ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबांदा में नो इंट्री के बावजूद दिनभर निकलते भारी वाहन

बांदा में नो इंट्री के बावजूद दिनभर निकलते भारी वाहन

नो इंट्री के बाद भी दिनभर भारी वाहन निकलते हैं। इससे एक ओर हादसों को

बांदा में नो इंट्री के बावजूद दिनभर निकलते भारी वाहन
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 26 May 2024 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नो इंट्री के बाद भी दिनभर भारी वाहन निकलते हैं। इससे एक ओर हादसों को भय बना रहता है, दूसरी ओर बाजार में जाम लगता है। सुबह नौ से रात नौ तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है।

तहसील क्षेत्र के अमन, रामबाबू, सूरज, रिंकू, प्रथम ने कहा कि प्रशासन के भारी वाहनों पर नो इंट्री के आदेश से एक बार तो यह लगने लगा कि जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन के आदेश कुछ दिनों तक माने गये। इसके बाद हवाहवाई हो गए। मौजूदा स्थिति यह है कि बाजार के अंदर से भारी वाहन बेधड़क निकल रहे हैं। दिनभर जाम की स्थिति बनती है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगी रहती है। पर नो इंट्री के समय वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।