ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR नई दिल्लीनंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद आगजनी, प्रदर्शन

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद आगजनी, प्रदर्शन

- तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों पर हत्या का आरोप - उपद्रव रोकने के

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद आगजनी, प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 23 May 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

- तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों पर हत्या का आरोप
- उपद्रव रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

कोलकाता, एजेंसी। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। वाहनों के टायर जलाए, सड़कें अवरुद्ध कीं और दुकानें बंद कराईं। आरोप लगाया कि सोनाचूरा गांव में भाजपा कार्यकर्ता रथिबाला अरहि (38) की तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अरहि की हत्या कर दी व अन्य लोगों को घायल कर दिया था। हत्या के बाद गुरुवार को शुरू हुए उपद्रव पर नियंत्रण के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। हत्या में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जांच जारी है। भाजपा के जिला महासचिव मेघनाद पॉल ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अरहि और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को बुधवार रात एक स्थानीय मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हीं पर तृणमूल के अपराधियों ने हमला कर दिया। इसमें अरहि की हत्या कर दी गई और घायल सात लोगों में एक की हालत गंभीर है। नंदीग्राम के तृणमूल कांग्रेस नेता स्वदेश दास ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि महिला का कुछ पारिवारिक विवाद था और हत्या इसका दुष्परिणाम हो सकती है।

शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी को घेरा

तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदीग्राम में शनिवार को मतदान होगा। राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। उनका यहां खासा प्रभाव माना जाता है। अधिकारी ने बुधवार को एक्स पर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा इलाके में दिए गए भड़काऊ भाषण को हत्या व हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया। कहा अपनी निश्चित हार का अहसास होने के बाद तृणमूल ने इस बर्बर हत्या की साजिश रची थी। कहा किसी महिला को मौत के घाट उतारने से पहले जेहादियों के हाथ नहीं कांपते।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।