ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशमुंबई के नजदीक कैमिकल फैक्ट्री में आग से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मुंबई के नजदीक कैमिकल फैक्ट्री में आग से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मुंबई के तारापुर में एक केमिकल फैक्ट्र में शनिवार की देर शाम विस्फोट होने के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 घायल हुए हैं। घटना के बाद पालघर के एसपी ने यह जानकारी दी है। हालांकि शुरू-शुरू खबर आई...

मुंबई के नजदीक कैमिकल फैक्ट्री में आग से 5 लोगों की मौत, 6 घायल
एचटी,नई दिल्ली।Sat, 11 Jan 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के तारापुर में एक केमिकल फैक्ट्र में शनिवार की देर शाम विस्फोट होने के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 घायल हुए हैं। घटना के बाद पालघर के एसपी ने यह जानकारी दी है। हालांकि शुरू-शुरू खबर आई थी की घटना में 8 लोगों की मौत हुई है।

बोइसर के एमएसईडीसीएल के डिप्टी एग्जक्यूटिव इंजीनियर लक्ष्मण राठौड़ ने कहा- हमें शाम करीब सात बजे फोन किया गया, जब कंपनी की एलुमिनियम की एक शीट 11 किलोवाट ट्रांसफॉर्मर के ऊपर गिर गई। जिसके बाद पास की यूनिट में करंट फैल गया।

राठौड़ ने बताया- पावर ऑटोमेटिक तौर पर बंद हो गई और सुरक्षात्मक उपाय के तौर पर एन जोन की पावर सप्लाई भी बंद कर दी गई। जिसके बाद 200 यूनिट में पावर सप्लाई नहीं जा रही है।

राठौड़ ने कहा कि बोइसर एमआईडीसी फायर ब्रिगेड और पालघर सिविक, तारापुर ऑटोमिक पावर स्टेशन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है और आग को कंट्रोल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई के घाटकोपर में एक फैफ्ट्री में आग लगने से दो की मौत