ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडJharkhand Weather: भीषण गर्मी से राहत रहेगी जारी, वोटिंग के दिन गर्मी का नहीं पड़ेगा असर; IMD ने बताया पांच दिनों का हाल

Jharkhand Weather: भीषण गर्मी से राहत रहेगी जारी, वोटिंग के दिन गर्मी का नहीं पड़ेगा असर; IMD ने बताया पांच दिनों का हाल

Jharkhand Weather: झारखंड में इस साल मई के महीने में भीषण गर्मी का असर नहीं पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिकतम तापमान छह से सात डिग्री नीचे लुढ़का है और दिन में गर्मी कम हुई है।

Jharkhand Weather: भीषण गर्मी से राहत रहेगी जारी, वोटिंग के दिन गर्मी का नहीं पड़ेगा असर; IMD ने बताया पांच दिनों का हाल
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,रांचीFri, 24 May 2024 10:15 AM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Weather: बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण झारखंड में इस बार मई की भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिकतम तापमान छह से सात डिग्री नीचे लुढ़का है और दिन में गर्मी कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम में इस बदलाव का दौर अगले पांच दिन तक जारी रहने की उम्मीद है।

तेज हवा के साथ बारिश होगी और गर्मी से और राहत मिलेगी। हालांकि पलामू में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा और यहां के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। अभी राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 23 मई को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री रहा था।

रांची का 41.0 और जमशेदपुर 43.5 डिग्री रहा था। इसी तिथि में इस साल रांची का 33, जमशेदपुर का 35 और मेदिनीनगर का 39 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जिलों का तापमान छह से सात डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजस्थान के दक्षिणी भाग से लेकर झारखंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। राज्य में पश्चिमी और गर्म हवा के बदले लगातार दक्षिणी पश्चिमी हवाएं आ रही हैं। इससे यहां आद्रता में वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि गर्मी बढ़ते ही मौसम बदल जा रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

यदि अनुमान के मुताबिक खाड़ी के दक्षिणी हिस्सें में कायम यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ा तो महीने के अंत में भी मौसम बदलाव जारी रहेगा और बारिश होगी। इसके अलावा दुमका जमशेदपुर और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में पलामू और आसपास के जिलों को छोड़कर अन्य भागों में मौसम ठंडा रहेगा। वहीं गुरुवार को रांची में में छह मिमी, खूंटी में 49.5 मिमी, गुमला में 11 और लातेहार में 23 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, 'इस साल मई में लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश से तापमान में कमी आयी है। पिछले साल मौसम बदलाव का असर व्यापक नहीं था। बारिश भी कम हुई। इसके कारण पिछले साल प्रचंड गर्मी महसूस की गई।'

राज्य में पिछले वर्ष का अधिकतम तापमान

जिला 2023 2024
रांची 41.0 33.0
जमशेदपुर 43.5 35.0
मेदिनीनगर 44.9 39.0
बोकारो 43.1 33.8
देवघर 39.3 36.3