ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडजमशेदपुर में 2 गुटों के बीच में खूनी संघर्ष, रेलवे क्वार्टर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग; रंजीत गिरोह के कुंदन सिंह घायल

जमशेदपुर में 2 गुटों के बीच में खूनी संघर्ष, रेलवे क्वार्टर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग; रंजीत गिरोह के कुंदन सिंह घायल

झारखंड के जमशेदपुर में शुक्रवार देर रात तकरीबन एक बजे रेलवे क्वार्टर में गैंगवार शुरू हो गया। हथियारबंद बदमाशों ने 10 राउंड फायरिंग की। रंजीत गिरोह के कुंदन सिंह पर आरोपियों ने हमला किया था।

जमशेदपुर में 2 गुटों के बीच में खूनी संघर्ष, रेलवे क्वार्टर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग; रंजीत गिरोह के कुंदन सिंह घायल
Abhishek Mishraहिन्दुस्तान,जमशेदपुरSun, 16 Jul 2023 09:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर शहर में एक बार फिर दो गिरोह में गैंगवार शुरू हो गया है। बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग क्वार्टर नम्बर 15 में शुक्रवार देर रात एक बजे रंजीत गिरोह के कुंदन सिंह पर बदमाशों ने 10 राउंड फायरिंग झोंक दी। गोली कुंदन की जांघ और पेट में लगी है। दस दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।

मामले में पुलिस ने रमेश सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रमेश हाल ही में जेल से छूटा था। कुंदन पर हमला उसकी पत्नी चांदनी देवी के सामने ही की गई। कुंदन रंजीत गिरोह का सदस्य है। चांदनी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन करने के बाद सभी आराम कर रहे थे, तभी एक बजे घर के दरवाजा को जोर-जोर से लोग पीटने लगे। वह घबरा गई और शोर मचाकर अपने पड़ोसी सुजाता शर्मा के बेटे को बुलाया। लेकिन तबतक खिड़की से ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पहले खिड़की तोड़ दी गई, फिर अंकित शर्मा उर्फ जादू, अमन पाठक और उनके साथ हथियार से लैस तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली उसके पति के पेट में लगी और वे जमीन पर गिर गए। किसी तरह से उन्हें घसीटकर उसने चौकी के नीचे किया। इस बीच सुजाता शर्मा पर भी उनलोगों ने पिस्तौल तानी तो वे दरवाजा के पीछे जा छिपे।

दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था रमेश सिंह

चांदनी सिंह ने बताया कि रमेश सिंह आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है और उसपर कई मामले भी दर्ज हैं। लगभग 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। उसके साथ ही अंकित शर्मा उर्फ जादू, अमन पाठक भी जेल से छूटे हैं। रमेश सिंह ने साजिश रचकर अपने सहयोगी अंकित शर्मा उर्फ जादू, अमन पाठक और अन्य तीन हथियारबंद लोगों के साथ उनके पति की हत्या के लिए गोली चलवाई है। पुलिस ने चांदनी के बयान पर केस दर्ज करने के बाद रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी बोली- हमलावरों ने लिया रमेश सिंह का नाम

पत्नी ने फायरिंग के बीच शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने उसपर भी पिस्तौल तान दी और कहा कि उसका पति रमेश सिंह के अवैध काम में दखल देता है, इसलिए उसे मारने आए हैं। रमेश का दारू, गांजा व ब्राउन शुगर का धंधा है, जिसे वह बंद करवाने पर लगा है।

हवाई फायरिंग करते हुए घर से भागे बदमाश

चांदनी ने बताया कि गोली लगने के कारण पति का काफी खून बह रहा था, जो पूरे कमरे में फैला था। तबतक लोग घर से निकलने लगे तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पड़ोसी नीतू साहू ने पुलिस को सूचना दी। पति को पहले एमजीएम फिर टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर है।

सोनू की हत्या में जेल में है रमेश का भाई बबलू

कुछ दिन पहले कीताडीह के सोनू खान की हत्या कर दी गई थी। इस केस में रमेश सिंह के भाई बबलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रमेश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला उस इलाके में रंजीत गिरोह के साथ वर्चस्व को लेकर है।