ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीकुरमियों के आंदोलन से तीसरे दिन भी रेलवे सेवा प्रभावित

कुरमियों के आंदोलन से तीसरे दिन भी रेलवे सेवा प्रभावित

कुरमियों के द्वारा आद्रा मंडल व खड़गपुर मंडल में चल रहे आंदोलन के कारण तीसरे दिन शुक्रवार को भी रांची रेलमंडल की कई रेल सेवा प्रभावित...

कुरमियों के आंदोलन से तीसरे दिन भी रेलवे सेवा प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 23 Sep 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता

कुरमियों के द्वारा आद्रा मंडल व खड़गपुर मंडल में चल रहे आंदोलन के कारण तीसरे दिन शुक्रवार को भी रांची रेलमंडल की कई रेल सेवा प्रभावित रही। कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से गई तो कई रद्द रही। वहीं, टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे के बजाय शाम 5:30 बजे रवाना हुई। हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 60 मिनट विलंब से रवाना हुई। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग भद्रक-हिजली-मेदिनीपुर-आद्रा-भोजूडीह-गोमो व सिनी-कांड्रा-चांडिल-मुरी-बोकारो-भोजूडीह-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर होकर चलाई गई।

रद्द ट्रेनें

बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस वाया मुरी

हटिया-हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग से चली ट्रेनें

पूरी-आनंद विहार एक्सप्रेस

भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।