ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची में चुनाव होते ही छुट्टी मनाने जाने वालों की ट्रेनों में बढ़ी भीड़

रांची में चुनाव होते ही छुट्टी मनाने जाने वालों की ट्रेनों में बढ़ी भीड़

रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान समाप्त होते ही दूसरे दिन से रांची से रवाना होने वाली कई ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई...

रांची में चुनाव होते ही छुट्टी मनाने जाने वालों की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 26 May 2024 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान समाप्त होते ही दूसरे दिन से रांची से रवाना होने वाली कई ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। विशेषकर पर्यटन क्षेत्रों को जोड़ने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जून तक लंबी प्रतिक्षा सूची चल रही है। ये भीड़ इसलिए भी बढ़ी कि रांची में चुनाव संपन्न होने के बाद लोग गर्मी छुट्टी में बाहर जाने का प्लान बनाए हुए थे। हटिया-पुरी एक्सप्रेस में 26 से 31 मई तक स्लीपर और एसी श्रेणी के सभी बर्थ फुल चल रहे हैं। वाराणसी जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में 27 मई को सीट नहीं है। विशाखापत्तनम-वाराणसी एक्सप्रेस वाया रांची में भी भीड़ है। इस ट्रेन में 29 मई, दो जून, पांच, नौ को स्लीपर व थर्ड एसी में आरक्षित बर्थ नहीं है।

रांची-वाराणसी एक्सप्रेस की भी स्लीपर श्रेणी में 27 से 31 और एसी श्रेणी में भी बर्थ उपलब्ध नहीं हैं। रांची से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी श्रेणी में 19 जून तक बर्थ फुल है। हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में 29 जून तक बर्थ नहीं है। धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस में भी स्लीपर व थर्ड एसी में 31 मई तक बर्थ नहीं हैं।

स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही

भीड़ को देखते हुए मंगलुरु सेंट्रल-बरौनी-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रांची होकर चलाई जा रही है। यह ट्रेन 30 जून तक नौ ट्रिप चलेगी। इसके अलावा कोच्चुवेली-बरौनी-कोच्चुवेली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को भी रांची होकर चलाया जा रहा है। यह ट्रेन 29 जून तक चलेगी। 28 तक रांची-नई दिल्ली के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।