ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीअनगड़ा में 85 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

अनगड़ा में 85 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

प्रखंड क्षेत्र में कुल 109 बूथों पर 85 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रखंड के 78 बूथ खिजरी विधानसभा और 31 बूथ सिल्ली विधानसभा क्षेत्र...

अनगड़ा में 85 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 24 May 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अनगड़ा, प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्र में कुल 109 बूथों पर 85 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रखंड के 78 बूथ खिजरी विधानसभा और 31 बूथ सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। पुलिस बल और मतदान कर्मियों के लिए नौ क्लस्टर बने हैं। इसमें सिल्ली विस में तीन और खिजरी विस में छह क्लस्टर बनाए गए हैं। इस दौरान सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह, अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज और सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक सिन्हा ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौराकर स्थिति का जायजा लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।