ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे ने ओबीसी फेडरेशन पर लगाया रोक

रेलवे ने ओबीसी फेडरेशन पर लगाया रोक

जमशेदपुर। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन की गतिविधियों पर दिल्ली से रोक लगा दी गई। वहीं, रेलवे बोर्ड ने सभी जोन में पत्र भेजकर सुविधा खत्म...

रेलवे ने ओबीसी फेडरेशन पर लगाया रोक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 13 May 2023 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन की गतिविधियों पर दिल्ली से रोक लगा दी गई। वहीं, रेलवे बोर्ड ने सभी जोन में पत्र भेजकर सुविधा खत्म करने का आदेश दिया है। दरअसल, रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के सदस्यों ने अवैध रूप से फेडरेशन की कमेटी एवं कार्यकारिणी गठन का आरोप लगाया था। ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व जोन के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया 2022 में 9 नवंबर और 14 दिसंबर को बोर्ड से फेडरेशन को पत्र जारी हुआ था। इसके बाद ओबीसी फेडरेशन की जोनल कमेटियों को गैरकानूनी घोषित कर भंग करने का आदेश हुआ है। इधर, कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विरोध सदस्यों में भी था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।