ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअवार्ड लेने के लिए 94 रेलकर्मियों को मिलेगी छुट्टी

अवार्ड लेने के लिए 94 रेलकर्मियों को मिलेगी छुट्टी

जमशेदपुर। ड्यूटी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 94 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में अवार्ड लेने के लिए विभागीय छुट्टी...

अवार्ड लेने के लिए 94 रेलकर्मियों को मिलेगी छुट्टी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 14 Mar 2024 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। ड्यूटी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 94 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में अवार्ड लेने के लिए विभागीय छुट्टी मिलेगी। चक्रधरपुर मंडल से यह आदेश बुधवार को जारी हुआ। मालूम हो कि रेल मंडल में 68वां अवार्ड समारोह 16 मार्च शनिवार को चक्रधरपुर में होना है। जिसमें 78 स्टेशनों के रेलवे कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान यात्री सुविधा, संपत्ति सुरक्षा और सुरक्षित परिचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों व अधिकारियों को डीआरएम अरुण जे राठौर पुरस्कृत करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।