Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़godawari power ispat ltd buyback announced on 1400 rupees per share check record date
₹1400 में अपने शेयर वापस खरीद रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया ऐलान

₹1400 में अपने शेयर वापस खरीद रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया ऐलान

संक्षेप:

  • BuyBack: गोदावरी पावर एंड इस्पात ने बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 15 जून को इस बायबैक की मंजूरी दी है। बायबैक के लिए 1400 रुपये प्रति शेयर कीमत का ऐलान किया गया है।

Jun 16, 2024 03:30 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Godawari Power Ispat Ltd Buybcak: गोदावरी पॉवर एंड इस्पात के बोर्ड ने बायबैक की मंजूरी दे दी है। कंपनी की तरफ से ये मंजूरी 15 जून को दी गई है। बोर्ड की तरफ से मिली मंजूरी के अनुसार 21.5 लाख शेयरों को 1400 रुपये पर खरीदा जाएगा। बता दें, शुक्रवार को बीएसई में गोदावरी पॉवर एंड इस्पात के शेयरों का भाव 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1078.20 रुपये के लेवल पर था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बायबैक के लिए क्या तय हुआ है रिकॉर्ड डेट? (Godawari Power Ispat Ltd Buyback Record date)

बायबैक की कुल कीमत 301 करोड़ रुपये है। जोकि मार्च 2024 के डाटा के अनुसार कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 1.64 प्रतिशत के बराबर है। कंपनी ने 28 जून 2024 की तारीख को बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही बायबैक का लाभ मिलेगा।

पिछले साल किया था बायबैक

कंपनी ने पिछले साल भी शेयरों का वापस खरीदा था। लेकिन कंपनी ने 250 करोड़ रुपये के शेयर टेंडर रूट के जरिए खरीदे गए थे। पिछली बार बायबैक के लिए कीमत 500 रुपये प्रति शेयर रखी गई थी।

शेयर बाजार में कैसा है इस कंपनी का ओवरआल प्रदर्शन

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, बीते 6 महीने में स्टॉक का भाव 50 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, एक साल स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 145 प्रतिशत का लाभ हुआ है।

कंपनी का 52 वीक हाई 1100 रुपये है। यानी बायबैक के लिए तय कीमत 52 वीक हाई से भी अधिक है। वहीं, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 435 रुपये प्रति शेयर है। गोदावरी पॉवर एंड इस्पात का मार्केट कैप 14,657.59 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।