ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागमोदी ने झारखंड को दी वंदे भारत की सौगात: जयंत सिन्हा

मोदी ने झारखंड को दी वंदे भारत की सौगात: जयंत सिन्हा

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि हजारीबाग एवं झारखंड के इतिहास में 27 जून 2023 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मोदी ने झारखंड को दी वंदे भारत की सौगात: जयंत सिन्हा
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 28 Jun 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग वरीय संवाददाता

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि हजारीबाग एवं झारखंड के इतिहास में 27 जून 2023 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश स्थित भोपाल से वर्चुअल माध्यम के जरिये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने इस दौरान पांच वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इसमें रांची-पटना, रानी कमलापति-जबलपुर, खजुराहो-भोपाल-इंदौर, मडगांव-मुम्बई एवं धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। सांसद हजारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने इस विराट सौगात के लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। जयंत सिन्हा इस सुअवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर शुभारम्भ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक अवसर के हजारों लोग साक्षी बने। हजारीबाग लोकसभा के लोग दशकों से लम्बी दूरी की ट्रेनों के लिए प्रतीक्षारत थे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने से उनका यह सपना अब पूरा हो गया है। यह सब रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण पूरा होने से संभव हो पाया है। 24 वर्षों में 200 किमी लम्बे इस रेलखंड का 3,800 करोड़ से निर्माण किया गया है। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। पटना से रांची आने में जहां पहले 12 घंटे लगते थे, वह सफर अब सिर्फ छह घंटों में पूरा कर लिया जायेगा। जयंत सिन्हा हजारीबाग से लम्बी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। उनके इन प्रयासों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। वे सदैव रांची-कोडरमा रेलखंड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते थे। साथ ही रेल मंत्री से समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा भी करते रहते थे। वे अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुए उन्हें कार्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहते थे। उनका प्रयास यात्रियों के लिए हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी एवं उत्साह है। जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री एवं अपने सांसद को धन्यवाद दे रही है। सांसद ने कहा कि हजारीबाग एवं रामगढ़ वासियों की दशकों की मांग आज पूरी हुई है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि लगभग 100 साल से हजारीबाग वासियों की लम्बी दूरी की ट्रेन की मांग रही है। इस रेलखंड का 1999 में वर्तमान प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने शिलान्यास किया था। यह रेलखंड बेहद खूबसूरत है। यहां यात्रियों को यात्रा करने में बेहद आनंद आएगा। यह ट्रैक इंजीनियरिंग का कमाल है। मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो इस रेलखंड का दोगुनी रफ्तार से निर्माण शुरू किया गया। उन्होंने 2015 में हजारीबाग और कोडरमा के बीच रेल की शुरुआत की। इसके उपरांत हमने 2016 में हजारीबाग से बरकाकाना रेल मार्ग प्रारम्भ किया। इसके बाद अब रांची से बरकाकाना, हज़ारीबाग एवं पटना तक भी रेल मार्ग की शुरुआत हो गयी है। कहा कि वंदे भारत न्यू इंडिया की न्यू ट्रेन है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।