ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड गुमलारायडीह में बाइक की टक्कर से ग्रामीण जख्मी

रायडीह में बाइक की टक्कर से ग्रामीण जख्मी

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के समीप बाइक सवार ने सड़क पार कर रही जरजट्टा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला गोतियारी देवी की जोरदार...

रायडीह में बाइक की टक्कर से ग्रामीण जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 06 Apr 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के समीप बाइक सवार ने सड़क पार कर रही जरजट्टा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला गोतियारी देवी की जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दिन के 10 बजे की है। स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार महिला पतराटोली बैंक पैसा निकालने के लिया जा रही थी। वह मांझा टोली के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार मौके से फरार हो गया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में इलाज के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।