ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड गढ़वादिनभर आसमान में छाया रहा बादल, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

दिनभर आसमान में छाया रहा बादल, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

जिला मुख्यालय सहित अधिसंख्य हिस्सों में रविवार को आसमान में बादल छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम...

दिनभर आसमान में छाया रहा बादल, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाMon, 12 Feb 2024 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा, प्रतिनिधि।
जिला मुख्यालय सहित अधिसंख्य हिस्सों में रविवार को आसमान में बादल छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अपेक्षाकृत अधिक ठंड थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। ठंड के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान बताया गया है। विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 13 फरवरी को 14 और 14 फरवरी को 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान बताया गया है। वहीं बारिश भी होने की उम्मीद है। उसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होने और हवा की गति सामान्य से अधिक होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार के अनुसार 15 फरवरी के बाद मौसम में अकस्मात बदलाव होगा और गर्मी बढ़ेगी। विभाग के अनुसार मौसम को देखते हुए व वातावरण में पर्याप्त नमी के कारण खड़ी सब्जियों और फसलों में रोग लगने की संभावना हो सकती है। ऐसे में किसान खेत पर निगरानी रखें। कम तापमान व नमी के तानव से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सुबह के समय खड़ी सब्जियों और फसलों में हल्की सिंचाई करें। कम तापमान के दौरान मिट्टी का तापमान बनाए रखने के लिए सब्जियों की नर्सरी के ऊपर कम लागत वाले पॉलिथीन कवर या पुआल का उपयोग करें। मौजूदा मौसम की स्थिति में टमाटर में झुलसा रोग का प्रकोप हो सकता है। टमाटर में पिछेती झुलसा रोग के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने की जरूरत है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।