ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड दुमकादुमका से दिल्ली के लिए चलेगी बासुकीनाथधाम एक्सप्रेस: निशिकांत दुबे

दुमका से दिल्ली के लिए चलेगी बासुकीनाथधाम एक्सप्रेस: निशिकांत दुबे

जरमुंडी। जल्द ही सूबे की उपराजधानी दुमका से देश की राजधानी दिल्ली के लिए...

दुमका से दिल्ली के लिए चलेगी बासुकीनाथधाम एक्सप्रेस: निशिकांत दुबे
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 09 Oct 2022 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी। जल्द ही सूबे की उपराजधानी दुमका से देश की राजधानी दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी। दुमका से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को बासुकीनाथधाम एक्सप्रेस ट्रेन का नाम दिया जाएगा। यह जानकारी गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बासुकीनाथ मंदिर कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में दी। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि आने वाले समय में गोड्डा जिले से भी कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए ट्रेनें चलाई जाएगी। इसके अलावा दुमका से भी दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होगी। श्री दुबे ने कहा कि रेल मार्ग किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बेहद अहम है। रेल मार्ग से विकास कार्यों में गति आती है। इसके साथ-साथ क्षेत्र के व्यवसायी वर्ग, किसान वर्ग, विद्यार्थी व आमजनों को भी काफी लाभ पहुंचता है।

बासुकीनाथ स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र शीघ्र

स्थानीय लोगों के मांग पर उन्होंने बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में शीघ्र ही कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाबा अजगैवीनाथ सुल्तानगंज, बाबा बैद्यनाथधाम, बाबा बासुकीनाथ धाम, तारापीठ सीधे तौर पर रेल मार्ग से जुड़ जाने पर धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के आगमन में वृद्धि होने व स्थानीय तौर पर रोजगार में वृद्धि होने की बात कही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।