ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादराजगंज के 200 गांवों तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ, रेलवे ने स्वीकृति

राजगंज के 200 गांवों तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ, रेलवे ने स्वीकृति

राजगंज के 200 गांवों तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने इसके लिए स्वीकृति (एनओसी) दे दी है। इससे अब काम में तेजी...

राजगंज के 200 गांवों तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ, रेलवे ने स्वीकृति
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 14 Jul 2023 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, संवाददाता
राजगंज के 200 गांवों तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने इसके लिए स्वीकृति (एनओसी) दे दी है। इससे अब काम में तेजी आएगी। एनओसी नहीं मिलने से भूली और तेतुलमारी में पाइप बिछाने का काम पिछले चार माह से रुका हुआ था। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ सोमर मांझी का कहना है कि दो एनओसी धनबाद डिवीजन से मिला है, तीन और मिलने हैं। इसकी पहल की जा रही है। वहीं आद्रा डिवीजन से आठ एनओसी मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने सर्वे कर लिया है। जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है।

दामोदर का पानी राजगंज पहुंचेगा

171 करोड़ की लागत से दामोदर का पानी राजगंज पहुंचाने का काम चल रहा है। एजेंसी श्रीराम ईपीसी को यह काम मिला है। एसडीओ ने बताया कि मार्च 2022 में काम को लेकर एजेंसी के साथ एग्रीमेंट किया गया था। सितंबर 2024 तक काम पूरा कर लेना है, लेकिन अब तक धरातल पर काम 25-30 प्रतिशत ही हुआ है। काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अभी तोपचांची झील का पानी राजगंज के कुछ क्षेत्र में पहुंचता है। यह योजना चालू होने से गांव के लोगों को पानी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे ने एनओसी दिया है। अब एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। धनबाद और आद्रा डिवीजन मिलाकर 13 जगहों पर एनओसी रेलवे को देना है। रेलवे ने सभी जगहों पर सर्वे कर लिया। जल्द ही एनओसी मिल जाएगा।

-भीखराम भगत, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।