ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादडीओएम सहित पांच रेलकर्मियों को रेल मंत्री ने दिया अवार्ड

डीओएम सहित पांच रेलकर्मियों को रेल मंत्री ने दिया अवार्ड

धनबाद रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर केशव आनंद के साथ-साथ पांच रेलकर्मियों को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में अवार्ड देकर...

डीओएम सहित पांच रेलकर्मियों को रेल मंत्री ने दिया अवार्ड
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 29 May 2022 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता

धनबाद रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर केशव आनंद के साथ-साथ पांच रेलकर्मियों को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में अवार्ड देकर सम्मानित किया। भुवनेश्वर में शनिवार को आयोजित 67वां राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह-2022 में सभी लोगों को यह सम्मान दिया गया। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को एमआर अवार्ड के लिए चुना गया था। धनबाद मंडल के डीओएम के अलावा दो लोको पायलट और तीन ट्रैक मेंटेनर को रेल मंत्री अवार्ड के लिए चुना गया था। बरवाडीह के लोको पायलट उदय नारायण और गुड्डू कुमार यादव के अलावा डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों पर पदस्थापित ट्रैक मेंटेनर अवनिश भारती, बैजू कुमार शाह और विजय कुमार समारोह में शामिल होकर रेल मंत्री सम्मान पाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।