ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादआरा तक चलेगी हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस

आरा तक चलेगी हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस

धनबाद होकर चलने वाली हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का विस्तार बहुत जल्द आरा स्टेशन तक किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय ने इसकी...

आरा तक चलेगी हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 27 Aug 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता
धनबाद होकर चलने वाली हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस का विस्तार बहुत जल्द आरा स्टेशन तक किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यालय ने दानापुर रेल मंडल से पाटलिपुत्रा सहित चार ट्रेनों के आरा तक विस्तार के संबंध में फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी और तत्काल इस पर जवाब मांगा।

आरा में नई वाशिंग पिट बनी है। इसके बाद कई ट्रेनों के विस्तार आरा तक होने के कयास लगाए जा रहे थे। धनबाद से चलने वाली धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस को भी आरा तक चलाने की चर्चा थी। हालांकि मुख्यालय की लिस्ट में शामिल चार ट्रेनों में गंगा दामोदर का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि अगले चरण में गंगा दामोदर का विस्तार आरा तक किया जाएगा। आरा सांसद आरके सिंह के अलावा धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा भी कई बार गंगा दामोदर एक्सप्रेस का विस्तार आरा और बक्सर तक करने की मांग कर चुके हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।