ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबाद300 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया सवा लाख रुपए जुर्माना

300 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया सवा लाख रुपए जुर्माना

धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। धनबाद डिवीजन के स्टेशनों पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच...

300 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया सवा लाख रुपए जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 08 Jan 2024 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद
धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। धनबाद डिवीजन के स्टेशनों पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 300 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। बेटिकट यात्रियों से एक लाख 26 हजार 920 रुपए जुर्माना वसूला गया। धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में टिकट चेकिंग की गई। चेकिंग में 185 टिकट चेकिंग कर्मियों के अलावा आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।