ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद डिवीजन की 265 महिला रेलकर्मी हुईं सम्मानित

धनबाद डिवीजन की 265 महिला रेलकर्मी हुईं सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रेलवे ऑडिटोरियम में 265 महिला रेलकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया...

धनबाद डिवीजन की 265 महिला रेलकर्मी हुईं सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 08 Mar 2024 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रेलवे ऑडिटोरियम में 265 महिला रेलकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने महिला को सबल होने का संदेश दिया।

वक्ता के रूप में उपस्थित अधिवक्ता जया कुमार, बीबीएमकेयू की विभागाध्यक्ष आर्ट एंड कल्चर प्रो. ताप्ति चक्रवर्ती, रेलवे की डॉ प्रियम प्रसाद और श्वेता कुमारी ने महिला सशक्तीकरण विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमें आरक्षण की आवश्यकता नहीं है। संगठन की अध्यक्ष गरिमा सिन्हा ने सबको महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संगठन की पदाधिकारियों और अतिथियों ने धनबाद डिवीजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष कविता, सचिव आशिका अनल, कोषाध्यक्ष सुम्बुल के अलावा स्वाति, दीपिका, आकांक्षा प्रियंका आदि उपस्थित थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।