ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरचक्रधरपुर से लापता बच्चा टाटानगर में मिला

चक्रधरपुर से लापता बच्चा टाटानगर में मिला

सोशल मीडिया की पहल से चक्रधरपुर से लापता बच्चा टाटानगर स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मालूम रहे की शुक्रवार सुबह 6 बजे से महेंद्र...

चक्रधरपुर से लापता बच्चा टाटानगर में मिला
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 08 Sep 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। सोशल मीडिया की पहल से चक्रधरपुर से लापता बच्चा टाटानगर स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मालूम रहे की शुक्रवार सुबह 6 बजे से महेंद्र सिंह पेट्रोल पम्प के सामने रहने वाले हेमंत कुमार छाबड़ा के 14 वर्षीय पुत्र वंश छाबड़ा घर से निकलकर लापता हो गया था। उनकी माता प्रीति छाबड़ा अपने बेटे की तलाश में परेशान थी। बच्चे की लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल कर दी गयी थी। बच्चे के सकुशल बरामद होने से घरवालों ने राहत की सांस ली है। वंश छाबड़ा क्यों ट्रेन में सफ़र कर टाटानगर चला गया था इसका पता नहीं चल पाया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।