Hindi News क्रिकेट RR vs RCB Eliminator Highlights: राजस्थान की क्वालीफायर-2 में धमाकेदार एंट्री, बेंगलुरु का IPL 2024 में सफर समाप्त

RR vs RCB Eliminator Highlights: राजस्थान की क्वालीफायर-2 में धमाकेदार एंट्री, बेंगलुरु का IPL 2024 में सफर समाप्त

RR vs RCB Eliminator Highlights IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 एलिमिनेटर चार विकेट से जीता। आरआर को 173 रन का लक्ष्य मिला था। आरसीबी बाहर हो गई है।

RR vs RCB Eliminator Highlights: राजस्थान की क्वालीफायर-2 में धमाकेदार एंट्री, बेंगलुरु का IPL 2024 में सफर समाप्त
RR vs RCB Eliminator Highlights
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Md.akram
Wed, 22 May 2024 11:27 PM

RR vs RCB Eliminator Highlights IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 में धमाकेदार एंट्री की है। आरआर ने बुधवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से धूल चटाई। आरसीबी का सफर समाप्त हो गया है। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 173 रन का टारगेट दिया। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। आरआर की 24 मई को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत होगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसकी फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से टक्कर होगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने अच्छा आगाज किया। यशस्वी जायसवाल और कोहलर-कैडमोर ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। कैडमोर ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए। यशस्वी फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करने के बाद 45 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल हैं। कप्तान संजू सैमसन (13 गेंदों में 17) बड़ी पारी नहीं खेल सके। ध्रुव जुरेल 8 रन बनाने के बाद 14वें ओवर में रन आउट हो गए। राजस्थान को अंतिम 18 गेंदों में 19 रन की दरकार थी। 

लग रहा था कि रियान पराग (26 गेंदों में 36, दो चौके, दो सिक्स) और शिमरोन हेटमायर (14 गेंदों में 26, तीन चौके, एक सिक्स) राजस्थान को जिताकर लौटेंगे लेकिन मोहम्मद सिराज ने दोनों को 18वें ओवर में अपना पवेलियन भेज दिया। एक पल को लगा कि आरसीबी की मैच में वापसी हो गई है। लेकिन रोवमैन पॉवेल ने 19वां ओवर करना आए फर्ग्यूसन की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाकर आरआर का विजयी परचम फहराया। पॉवेल 16 रन बनाकर नाबाद रहे। फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और कैमरून ग्रीन के खाते में एक-एक विकेट खया।

इससे पहले, आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 172/8 का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से आवेश खान ने तीन, आर अश्विन ने दो जबकि ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी के लिए रजत पाटीदार (32 गेंदों में 34, दो चौके, दो छक्के) ने सर्वाधिक रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरी ने सधी शुरुआत की। विराट कोहली (24 गेंदों में 33, तीन चौके, एक छक्का) और कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 14 गेंदों में 17, दो चौके, एक सिक्स) ने पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की।

पाटीदार ने कैमरून ग्रीन (21 गेंदों में 27, दो चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की पार्टनरशिप की। ग्लेन मैक्सवेल का खाता नहीं खुला। अश्विन ने 13वें ओवर में ग्रीन और मैक्सवेल को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। आवेश ने 19वें ओवर में महिपोल लोमरोर (17 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) को आउट किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कर्ण शर्मा ने 5 रन बनाए। स्वप्निल सिंह 9 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि आरसीबी ने लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री की थी। एक समय डुप्लेसी ब्रिगेड 10वें स्थान पर थी लेकिन चमत्कारिक प्रदर्शन करके चौथे स्थान पर पहुंची।

RR vs RCB Score

RR 174/6 (19 ओवर)

RCB 172/8 (20 ओवर)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Wed, 22 May 2024 11:52 PM

रविचंद्रन अश्विन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने चार ओवर 19 रन देते हुए किफायती गेंदबाजी की और दो अहम विकेट चटकाए। अश्विन ने कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैकस्वेल को लगातार गेंदों पर आउट कर आरसीबी को तगड़ा झटका दिया।

Wed, 22 May 2024 11:27 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान ने चार विकेट से जीता मैच

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान ने चार विकेट से बेंगलुरु को मात दी है। पॉवेल ने फर्ग्यूसन द्वारा डाले गए ओवर में 14 रन बटोरे। उन्होंने शुरुआती दो गेंदों पर चौके मारा और आखिरी गेंद पर विजयी छक्का ठोका। वह 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

Wed, 22 May 2024 11:21 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: सिराज ने राजस्थान को दिया डबल झटका

RR vs RCB Eliminator Live Score: सिराज ने राजस्थान को 18वें ओवर में डबल झटका देकर आरसीबी की मैच में वासी कराई है। उन्होंने 6 रन खर्च रते हुए रियान पराग (36) और शिमरोन हेटमायर (36) का शिकार किया। राजस्थान को 12 गेंदों में 13 रन चाहिए।

 

Wed, 22 May 2024 11:12 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को 18 गेंदों में 19 रन की जरूरत

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को अब 18 गेंदों में 19 रन की जरूरत है। यश दयाल ने 17वें ओवर में 11 रन दिए। हेटमायर ने दो चौके लगाए। हेटमायर 24 और पराग 36 रन बनाकर टिके हैं।

Wed, 22 May 2024 11:01 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को 30 गेंदों में चाहिए 47 रन

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 47 रन की जरूरत है। सिराज ने 15वें ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। पराग 25 और हेटमैयर 7 रन बनाकर टिके हैं।

Wed, 22 May 2024 10:50 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: ध्रुव जुरेल हो गए रन आउट

 RR vs RCB Eliminator Live Score: आरआर ने चौथा विकेट ध्रुव जुरेल के तौर पर खोया है। जुरेल 8 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। जुरेल ने डीप स्क्वेयर लेग और डीप मिडविकेट के बीच शॉट खेला, जिसके बाद  कोहली ने शानदार थ्रो किया और गेंदबाज ग्रीन ने गिल्लियां बिखेर दीं।

Wed, 22 May 2024 10:37 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए सैमसन

 RR vs RCB Eliminator Live Score: आरआर को बड़ा झटका लगा है। कप्तान संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनके बल्ले से 13 गेंदों में 17 रन निकले, जिसमें एक सिक्स शामिल है। सैमसन को कर्ण शर्मा ने 11वें ओवर में वाइड गेंद पर स्टंप आउट कराया। रियान पराग 8 और ध्रुव जुरेल 7 बनाकर क्रीज पर हैं।

Wed, 22 May 2024 10:27 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: फिफ्टी से चूके यशस्वी जायसवाल

 RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान का दूसरा विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा है। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों में 8 चौकों के दम पर 45 रन की पारी खेली। यशस्वी 10वें ओवर में ग्रीन का शिकार बने। उन्होंने दूसरी गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया और विकेट के पीछे कार्तिक को कैच थमाया। कार्तिक ने रिव्यू लेने की सलाह दी, जिसमें पता चला कि गेंद यशस्वी के ग्ल्वस पर लगी थी। उन्होंने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की।

Wed, 22 May 2024 10:07 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: कैडमोर बने फर्ग्यूसन का शिकार

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान का पहला विकेट 
टॉम कोहलर-कैडमोर के तौर पर गिरा है। उन्होंने 20 गेंदों में चार चौकों के जरिए 20 रन बनाए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने यशस्वी के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। यशस्वी 34 और संजू सैमसन 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Wed, 22 May 2024 09:57 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: यशस्वी और कैडमोर ने बढ़ाई बेंगलुरु की टेंशन

 RR vs RCB Eliminator Live Score: यशस्वी और कैडमोर बेंगलुरु की टेंशन बढ़ा रहे हैं। दोनों ने शुरुआती पांच ओवर में 45 रन जोड़ लिए हैं। यशस्वी 24 और कैडमोर 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Wed, 22 May 2024 09:40 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पारी हुई शुरू

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और टॉम कोहलर-कैडमोर लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। स्वप्निल सिंह ने पहले ओवर में दो रन खर्च किए। यशस्वी और कैडमोर ने एक-एक रन जुटाया।

Wed, 22 May 2024 09:22 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को मिला 173 रन का टारगेट

RR vs RCB Eliminator Live Score: राजस्थान को 173 रन का टारगेट मिला है। संदीप शर्मा ने 20वें ओवर में 13 रन दिए और कर्ण शर्मा (5) का शिकार किया। स्वप्निल सिंह 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

Wed, 22 May 2024 09:15 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: कार्तिक-लोमरोर आउट

RR vs RCB Eliminator Live Score: आवेश ने 19वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (13 गेंदों में 11) को यशस्वी के हाथों लपकवाया. वहीं, तीसरी गेंद पर महिपाल लोमरोर ने पॉवेल को कैच दिया। लोमरोरने 17 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के जरिए 32 रन बनाए।

Wed, 22 May 2024 09:05 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: बेंगलुरु टीम पहुंची 150 रन के पार

 RR vs RCB Eliminator Live Score: बेंगलुरु टीम ने 18वें ओवर में जाकर 150 का आंकड़ा पार किया है। कार्तिक 11 और लोमरोर 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। बोल्ड ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 11 रन दिए।

Wed, 22 May 2024 08:52 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: रजत पाटीदार की पारी का हुआ अंत

RR vs RCB Eliminator Live Score: बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। आवेश खान ने 15वें ओवर में रजत पाटीदार की पारी का अंत किया। उन्होंने मिडऑफ के ऊपर से शॉट मारने का प्रयास किया और रियान पराग को कैच दे दिया। पाटीदार ने 22 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने दो छक्के और इतने ही छक्के ठोके। लोमरोर 15 और कार्तिक 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Wed, 22 May 2024 08:37 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: अश्विन ने राजस्थान को दिया डबल झटका

RR vs RCB Eliminator Live Score: अश्विन ने 13वें ओवर में राजस्थान को डबल झटका दिया है। उन्होंने तीसरी गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट किया। ग्रीन ने 21 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद पॉवेल को कैच थमाया। उन्होंने 2 दो चौके और एक छक्का मारा। अश्विन ने ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार किया, जिनका खाता नहीं खुला। मैक्सवेल लॉन्ग ऑन के ऊपर से हवाई फायर करने की कोशिश और जुरेल के हाथों लपके गए।

Wed, 22 May 2024 08:23 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: रजत पाटीदार को मिला जीवनदान

RR vs RCB Eliminator Live Score: रजत पाटीदार को जीवनदान मिला है। उन्होंने अश्विन द्वारा डाले गए 11वें ओवर की चौथी गेंद पर पुल का प्रयास किया लेकिन सही से कनेक्ट नहींं कर पाए। लॉन्ग ऑन से आकर जुरेल गेंद तक पहुंच गए थे मगर कैच कंप्लीट नहीं कर सके। पाटीदार 8 और ग्रीन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Wed, 22 May 2024 08:13 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score:चहल के जाल में फंसे विराट कोहली

 RR vs RCB Eliminator Live Score: आरसीबी ने दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया है। उन्होंने 24 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। कोहली को युजवेंद्र चहल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। कोहली छक्का जड़ना चाहते थे लेकिन डोनोवन फरेरा ने बाउंड्री पर अच्छा कैच लपका।

Wed, 22 May 2024 08:01 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: विराट कोहली के आठ हजार रन कंप्लीट

RR vs RCB Eliminator Live Score: विराट कोहली ने छठे ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने आईपीएल में आठ हजार रन कंप्लीट कर लिए। वह इस आंकड़े को छूने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। आरसीबी का पावरप्ले में स्कोर 50/1 है।

Wed, 22 May 2024 07:55 PM

RR vs RCB Eliminator Live Score: फाफ डुप्लेसी बने बोल्ट का शिकार

 RR vs RCB Eliminator Live Score: बेंगलुरु को पहला झटका कप्तान फाफ डुप्लेसी के रूप में लगा है। उन्हें बोल्ट ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। डुप्लेसी ने मिडविकेट की दिशा में पुल किया लेकिन रोवमैन पॉवेल ने शानदार कैच लपक लिया। उन्होंने कोहली (18*) के साथ पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की।