ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार सासारामआम बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी

आम बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी

सासाराम। संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गये आम बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कोई इसे आमलोगों का विरोधी बता रहा है तो कोई देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला। प्रदेश वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष मनोज...

आम बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 03 Feb 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गये आम बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कोई इसे आमलोगों का विरोधी बता रहा है तो कोई देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला। प्रदेश वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि आम बजट से लोगों को निराशा हाथ लगी है। बजट में न तो सासाराम-आरा रेल लाइन दोहरीकरण का प्रावधान किया गया है और न ही डेहरी-बंजारी रेलवे लाइन के लिए राशि उपलब्ध करायी गई है। बजट सिर्फ लोक-लुभावना है। वहीं लोजपा नेता राजेंद्र पासवान ने बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार युक्त व जन उपयोगी साबित होगा।