
लोजपा (रा) का दावत-ए-इफ्तार सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

उपेन्द्र कुशवाहा के घर एनडीए की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एनडीए के सभी दलों के सहयोग से सभी प्रत्याशी जीतेंगे। लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने जीतने की रणनीति पर चर्चा की।

लोजपा (रा) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने तेजस्वी यादव के बिहार को फिसड्डी बताने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग जंगल राज के समय में थे, वे अब बिहार की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है।

लातेहार जिले के तुबैद कोल माइंस से हो रहे कोयला परिवहन के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के चलते धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की सेहत और फसलों को नुकसान हो रहा है।
Bihar Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा के चुनाव में NDA गठबंधन अपने 202 विधायकों को मतदान से एक रात पहले बताएगा कि किस कैंडिडेट को कौन-कौन से विधायक वोट देंगे। जीत के लिए एक कैंडिडेट को 41 वोट चाहिए।
Bihar NDA Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान से 5 दिन पहले भाजपा नेता और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज (गुरुवार) शाम अपने आवास पर NDA विधायकों की बैठक बुलाई है। मीटिंग में 5 सीट जीतने की रणनीति बनेगी।
Bihar NDA Rajya Sabha Election: बिहार में 5 सीट के राज्यसभा चुनाव का मतदान 16 मार्च को है। उससे पहले NDA के विधायकों को बता दिया जाएगा कि किस कैंडिडेट को कौन वोट देगा। एनडीए के लिए 5वां प्रत्याशी कौन है, यह पहेली बनी हुई है।
लातेहार के लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता ने सिकनी कोलियरी को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोलियरी के बंद रहने से 40 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। ट्रक मालिक भी आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने सरकार से मजदूरों के हित में जल्द कार्रवाई की अपील की है।
मेहंदिया, निज संवाददाता।बधाई देते हुए अरवल जिला लोजपा अध्यक्ष वशिष्ठ पासवान ने कहा है कि प्रिंस राज एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं और सांसद रह चुके हैं।
धनबाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान ने मजदूरों को संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।