ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमौर्यध्वज 9.30 घंटे तो अवध असम एक्सप्रेस 9 घंटे लेट

मौर्यध्वज 9.30 घंटे तो अवध असम एक्सप्रेस 9 घंटे लेट

जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस रविवार को 9.20 घंटे देर से मुजफ्फरपुर पर पहुंची। शनिवार की रात 8.20 बजे आने वाली यह ट्रेन रविवार को...

मौर्यध्वज 9.30 घंटे तो अवध असम एक्सप्रेस 9 घंटे लेट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 07 May 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता

जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस रविवार को 9.20 घंटे देर से मुजफ्फरपुर पर पहुंची। शनिवार की रात 8.20 बजे आने वाली यह ट्रेन रविवार को सुबह 5.45 बजे जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन जम्मूतवी से 3.30 घंटे देर से चली थी। बरौनी से जम्मूतवी जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से चली। यह ट्रेन सुबह 6.55 के बदले दोपहर एक बजे जंक्शन से रवाना हुई। इस कारण जम्मूतवी, जलांधर, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली व गोरखपुर आदि शहर जाने वाले सैकड़ों यात्री सुबह से लेकर दोपहर तक जंक्शन पर फंसे रहें। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब रही। ट्रेन से सीवान, गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, रोहतक, मनसा, भटिंडा व लालगढ़ जाने वाले सैकड़ों यात्री दोपहर से लेकर देर रात तक जंक्शन पर फंसे रहें। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती क्लोन विशेष ट्रेन 5 घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन सुबह सात बजे के बदले दोपहर 12 बजे जंक्शन पर पहुंची।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।