ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसोनपुर रेल मंडल में रेल मार्गों का विद्युतीकरण पूरा

सोनपुर रेल मंडल में रेल मार्गों का विद्युतीकरण पूरा

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता। सोनपुर रेलमंडल के सभी रेल मार्गों का विद्युतीकरण पूरा हो चुका...

सोनपुर रेल मंडल में रेल मार्गों का विद्युतीकरण पूरा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 Feb 2023 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता।

सोनपुर रेलमंडल के सभी रेल मार्गों का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। मंडल की कुल 526. 618 किमी रेल लाइन इलेक्ट्रिक होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी है, जबकि समस्तीपुर मंडल के 169. 971 किमी रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य बाकी है। मंडल के कुल 1053. 146 किमी रेल मार्ग में से 883.175 किमी लाइन इलेक्ट्रिक हो सकी है।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने बुधवार को मंडलवार विद्युतीकरण कार्य के संबंध में रिपोर्ट जारी की है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूमरे द्वारा परिचालन क्षमता में विकास के लिए रेलखंडों का पूर्ण विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रेलखंडों का विद्युतीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पूमरे द्वारा कुल रेलमार्गों में से 95 प्रतिशत रेलमार्ग विद्युतीकृत कर लिए गए हैं। वर्तमान में पूर्व मध्य रेल का 4125 रूट किलोमीटर में से 3911 रूट किलोमीटर विद्युतीकृत हो चुका है। पूर्व मध्य रेल के 5 में से 2 मंडल- पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं सोनपुर मंडल शत-प्रतिशत विद्युतीकृत किए जा चुके हैं। धनबाद मंडल में मात्र 10 रूट किमी एवं दानापुर मंडल में केवल 33 रूट किमी का ही विद्युतीकरण किया जाना बाकी है। समस्तीपुर मंडल में 169 रूट किमी का विद्युतीकरण बाकी है। पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडलों में से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को भारतीय रेल का पहला शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेलमंडल होने का गौरव प्राप्त है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।