ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार बेगूसरायगढ़हरा में शिविर लगाकर रेलकर्मियों के परिवाद का निराकरण

गढ़हरा में शिविर लगाकर रेलकर्मियों के परिवाद का निराकरण

गढ़हरा(बरौनी)। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल की ओर से बुधवार को परिवाद निवारण शिविर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय गढ़हरा में लगाया गया। सोनपुर मंडल से विकास कुमार, संटू कुमार, रंजीत कुमार, विजय...

गढ़हरा में शिविर लगाकर रेलकर्मियों के परिवाद का निराकरण
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 22 May 2024 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़हरा(बरौनी)। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल की ओर से बुधवार को परिवाद निवारण शिविर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय गढ़हरा में लगाया गया। सोनपुर मंडल से विकास कुमार, संटू कुमार, रंजीत कुमार, विजय रजक, मुकेश कुमार, विद्या झा टीम में थी। बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित अपना परिवाद दर्ज करवाया। इसमें नौकरी रिकॉर्ड में कुछ तकनीकी गड़बड़ी, बच्चों का डिटेल्स इनरोलमेंट, वेतन,छुट्टी आदि समस्याओं का निबटारा किया गया। उसे ऑनलाइन रजिस्टर्ड किया गया। मौके पर कार्य निरीक्षक गढ़हरा संजय वर्मा, कार्मिक निरीक्षक शम्भु पासवान, पंकज कुमार, ईसीआरकेयू के शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्रा, विकास चंद्र सिन्हा, मुख्य कार्याधि पवन कुमार आदि उपस्थित थे। आईओडब्ल्यू संजय वर्मा ने बताया कि रेलकर्मियों को पूर्व सूचना विभागीय स्तर पर दी जाती है। विभिन्न जगहों पर यह शिविर लगवाकर समस्याओं का समाधान किया जाता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।