ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया

रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा एक और दो के चुनाव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार मंगलवार को किया...

रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 21 Mar 2023 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा एक और दो के चुनाव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार मंगलवार को किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने शाखा पदाधिकारियों को माला पहनाई। सहायक महामंत्री रूपम पांडेय के नेतृत्व में हुए चुनाव में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके राय, चुनाव अधिकारी बृजेश चौहान, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर मुख्यालय अंशुल गर्ग मौजूद रहे। चुनाव में शाखा एक का अध्यक्ष राज कुमार दास और शाखा दो का अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर शाखा एक से धर्मेंद्र सिंह और आजाद कुमार शर्मा चुने गए, जबकि शाखा दो से रंजीत गुप्ता निर्वाचित हुए। कार्यकारी अध्यक्ष शाखा दो डॉ. विपुल पांडेय को बनाया गया। शाखा एक के मंत्री अरविंद कुमार सोनी तो दो क लाला रंजय कुमार बने। संगठन मंत्री शाखा दो पीपी तिवारी, कोषाध्यक्ष शाखा एक अंकितेश पांडेय और दो से अखिलेश मिश्रा बनाए गए। प्रतिनिधि पिन्टू शर्मा और जेएस चौहान बनाए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष मुख्यालय अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मोहित सिंह, मंडल संगठन मंत्री मुख्यालय सभाजीत चौबे, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मौजूद रहे। सहायक महामंत्री रूपम पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।