ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजट्रेनों की रफ्तार थमी, कई दिनों बाद 20 विमानों की उड़ान

ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई दिनों बाद 20 विमानों की उड़ान

मौसम में बदलाव का असर फ्लाइटों के संचालन पर नजर आने लगा। धूप खिली तो दृश्यता ठीक हो गई। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट की रौनक मंगलवार को बढ़ी हुई नजर...

ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई दिनों बाद 20 विमानों की उड़ान
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 30 Jan 2024 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।
मौसम में बदलाव का असर फ्लाइटों के संचालन पर नजर आने लगा। धूप खिली तो दृश्यता ठीक हो गई। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट की रौनक मंगलवार को बढ़ी हुई नजर आई। पंद्रह दिन बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से सभी 20 विमानों का आवागमन सुचारू रूप से हुआ। कई दिनों बाद यात्रियों ने राहत महसूस की। प्रयागराज एयरपोर्ट पर मंगलवार को एलायंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर, इंडिगो की पुणे, मुंबई, भुवनेश्वर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, देहरादून, बेंगलुरु फ्लाइटों का संचालन बिना रोकटोक दोनों तरफ से हुआ। प्रयागराज एयरपोर्ट पर 952 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि 971 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी।

मौसम के साफ होने के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार पूरी तरह नहीं बढ़ सकी। कई रूटों की ट्रेनें घंटों लेट रहीं। दिल्ली से आने वाली रीवा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4.10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस 6.40 घंटे, बीकानेर-प्रयागराज 8.20 घंटे, वेरावल-बनारस 7.30 घंटे, जोधपुर-हावड़ा 3.30 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी 3.10 घंटे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 4.20 घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, जम्मूतवी-टाटानगर 3.20 घंटे, प्रयागराज-डा. अंबेडकरनगर 6.00 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6.00 घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीबरथ 5.50 घंटे, नई दिल्ली-गया 8.30 लेट रही। इसी प्रकार प्रयागराज जंक्शन पर नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन नई दिल्ली से ही 9.30 घंटे की देरी से चली थी। इसी तरह प्रयागराज एक्सप्रेस 3.20 घंटे की देरी से सुबह 10.20 बजे पहुंची। ट्रेनों की इतनी लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।