ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजकई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई का रूट घटेगा

कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई का रूट घटेगा

फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मन स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल के विकास के लिए हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त...

कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई का रूट घटेगा
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 30 Aug 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मन स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल के विकास के लिए हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12469 (कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी) सात और नौ सितंबर को निरस्त रहेगी। 12470 (जम्मू तवी -कानपुर सेंट्रल) छह और आठ सितंबर को नहीं चलेगी। 04141 (प्रयागराज -ऊधमपुर) नौ और 12 सितंबर को निरस्त रहेगी। 04142 (ऊधमपुर -प्रयागराज) दस और 13 सितंबर को नहीं चलेगी। 12209 (कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम) 13 सितंबर को, 12210 (काठगोदाम -कानपुर सेंट्रल) 12 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 22431 (प्रयागराज-ऊधमपुर) छह और 10 सितंबर को अम्बाला कैंट तक ही जाएगी। 20847 (दुर्ग -ऊधमपुर ) सात सितंबर को लुधियाना तक ही चलेगी। 18101 (टाटा -जम्मू तवी) 11 सितंबर को अमृतसर तक ही जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।