ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराज12 ट्रेनों में बिना टिकट पकड़े गए 717 यात्री

12 ट्रेनों में बिना टिकट पकड़े गए 717 यात्री

रेलवे के अफसरों ने शनिवार को प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 12 गाड़ियों में 717 लोगों को बिना टिकट...

12 ट्रेनों में बिना टिकट पकड़े गए 717 यात्री
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 19 Dec 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता

रेलवे के अफसरों ने शनिवार को प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना टिकट यात्रा करने, मास्क न पहनने और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला गया।

प्रयागराज जंक्शन पर 12 गाड़ियों को चेक किया गया। 717 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 562100 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही आठ लोग बिना मास्क के भी यात्रा करते हुए पकड़े गए।

इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कुल 25 गाड़ियों को चेक किया गया। 808 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे 482920 रुपये जुर्माना वसूला वसूला गया। 16 लोगों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया। कुल 1525 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा और 1047520 रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन सिंह के मार्गदर्शन में चेकिंग अभियान चलाया गया था।