ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठएडवोकेट अरविंद शर्मा युवा प्रकोष्ठ महानगर के अध्यक्ष मनोनीत

एडवोकेट अरविंद शर्मा युवा प्रकोष्ठ महानगर के अध्यक्ष मनोनीत

बागपत रोड स्थित कार्यालय पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें संगठन संरक्षक अंकित शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय...

एडवोकेट अरविंद शर्मा युवा प्रकोष्ठ महानगर के अध्यक्ष मनोनीत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 08 May 2024 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत रोड स्थित कार्यालय पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें संगठन संरक्षक अंकित शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अनुज भारद्वाज, मेरठ जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा बतौर अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने की।

संगठन का विस्तार करते हुए प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट अरविंद शर्मा को मेरठ महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में एडवोकेट देव करन शर्मा, जयपाल सिंह, परमा शर्मा, अमित शर्मा, अशोक शर्मा रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दस मई 2024 को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्य रूप में मनेगा। बागपत रोड स्थित कार्यालय पर सुबह नौ बजे हवन, तत्पश्चात विचार गोष्ठी और समापन पर भंडारा होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।