ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊसंजय सिंह की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी

संजय सिंह की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें आप कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की रिहाई पर मिठाई...

संजय सिंह की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 04 Apr 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें आप कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की रिहाई पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि राज्य सभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा किया जाना लोकतंत्र का विजय है। उन्होंने आशा प्रकट किया कि जल्द ही पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी जेल से बाहर आएंगें। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र व न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि न्याय व सत्य की विजय होगी। इस अवसर पर अमित सिंह, एके सहाय, मोहमद असलम, अंकुर यादव, संजय राजभर आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।