ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपहले दिन अयोध्या-दिल्ली से चली वंदे भारत, फुल रही ट्रेन

पहले दिन अयोध्या-दिल्ली से चली वंदे भारत, फुल रही ट्रेन

पहले दिन अयोध्या-दिल्ली से चली वंदे भारत, फुल रही ट्रेन सफर में राहत लखनऊ,...

पहले दिन अयोध्या-दिल्ली से चली वंदे भारत, फुल रही ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 04 Jan 2024 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से लखनऊ होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली ट्रेन नंबर अपडाउन 22426/22425 वंदे भारत एक्सप्रेस को चार जनवरी से अयोध्या-दिल्ली से शुरू हो गई। पहले ही दिन इसे सुल्तानपुर होकर बदले रूट संचालित किया गया। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से निकलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा पहले ही कानपुर पहुंच गई। इसके बाद धीमी रफ्तार से लखनऊ में तय समय 12:25 बजे पहुंची। अयोध्या से रवाना हुई वंदे भारत एक घंटे देरी से शाम 6:47 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ तक पहले दिन फुल रही। लखनऊ में करीब 65 यात्री उतरे और 17 यात्री सवार होकर अयोध्या रवाना हुए। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन की खूबियों से यात्री बेहद खुश नजर आये। हालांकि वाराणसी-अयोध्या-जफराबाद सेक्शन पर दोहरीकरण की वजह से इस ट्रेन को सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या कैंट तक ही चलाया गया। दोनों ओर से ट्रेन पहले दिन बदले हुए रूट से चली। गौरतलब है कि सात से 15 जनवरी तक वंदे भारत को निरस्त भी किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।