ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसुहागनगरी में गहराता जा रहा पानी का संकट

सुहागनगरी में गहराता जा रहा पानी का संकट

फिरोजाबाद शहर में गंगाजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी पानी की आपूर्ति ने लोगों को धोखा दे दिया। लगातार दो दिन से...

सुहागनगरी में गहराता जा रहा पानी का संकट
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 16 Feb 2024 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद शहर में गंगाजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी पानी की आपूर्ति ने लोगों को धोखा दे दिया। लगातार दो दिन से पानी न मिलने के कारण लोग पानी के लिए तरसते रहे। अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी नहर से अपेक्षा के अनुरूप गंगाजल की सप्लाई न होने के कारण जल संकट की स्थिति पैदा हुई।

नहर से गंगाजल की सप्लाई काफी कम मात्रा में होने के कारण जहां एक ओर नंदपुर इंटेक प्लांट स्थित झील में लगातार जल स्तर गिरता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर शहर में अधिकांश ओवरहेड टैंक भी खाली पड़े हुए हैं। गुरुवार की शाम को लोग काफी देर तक पानी की सप्लाई का इंतजार करते रहे लेकिन देर रात तक पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी। लगभग यही स्थिति सुबह के समय हुई जब लोगों को गंगाजल ने बुरी तरह निराश कर दिया। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लोग पानी के लिए भटकते रहे। इस संदर्भ में जलकल महाप्रबंधक आरबी राजपूत का कहना है कि गंगाजल की सप्लाई को सुचारू करने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।