ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़485वें दिन भी खिरिया बाग में जारी रहा धरना

485वें दिन भी खिरिया बाग में जारी रहा धरना

आजमगढ़। मंदुरी हवाई अड्डा विस्तारीकरण के विरोध में खिरिया की बाग में चल रहा...

485वें दिन भी खिरिया बाग में जारी रहा धरना
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 11 Feb 2024 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। मंदुरी हवाई अड्डा विस्तारीकरण के विरोध में खिरिया की बाग में चल रहा धरना रविवार को 485वें दिन भी जारी रहा। जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि सरकार देश को सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने की बात करती है, लेकिन किसान अपनी ही जमीन बचाने के लिए ठंड में ठिठुरने के लिए विवश हैं। धरने में नरोत्तम यादव, सुनील, हरिहर, प्रेमनारायण, निर्मल, मुराली, फूलमती, सुशीला, विद्या, विक्रम, रामराज, रामधनी रामआसरे आदि शामिल रहे। संचालन रामशबद निषाद और अध्यक्षता रामनयन यादव ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।