ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीप्रभु की भक्ति के बिना हमारा जीवन निरर्थकःभक्ति पारंगत

प्रभु की भक्ति के बिना हमारा जीवन निरर्थकःभक्ति पारंगत

भगवान से लेन देन का संबंध भक्त का होना चाहिए। भगवान से केवल हम मांगते हैं देते नही है। भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। कलियुग में तो केवल नाम...

प्रभु की भक्ति के बिना हमारा जीवन निरर्थकःभक्ति पारंगत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 04 Apr 2024 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, प्रतिनिधि। भगवान से लेन देन का संबंध भक्त का होना चाहिए। भगवान से केवल हम मांगते हैं देते नही है। भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। कलियुग में तो केवल नाम संकीर्तन से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। मंदिर कभी भी खाली हाथ नही जाना चाहिए। उक्त बातें कोलकाता से पधारे पूज्य पाद भक्ति पारंगत महराज ने जगन्नाथ मंदिर तोरपा में हरिकथा करते हुए कही। महराज जी ने कहा मनुष्य के जीवन में सत्संग से ही विवेक की प्राप्ति होती है। बिना सत्संग के मनुष्य विवेक शुन्य हो जाता है। सत्संग की महिमा इतनी बडी होती है कि पापी मनुष्य को भी पुण्य आत्मा बना देता है। उन्होने कहा राम कृपा के बिना कोई साधु संत नही बन सकता है। भगवत कथा सुनने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। महराज जी ने कहा जीवन में प्रभु भक्ति का विशेष महत्व है। प्रभु की भक्ति के बिना हमारा जीवन निरर्थक है। इससे पूर्व महराज जी के तोरपा आगमन पर श्रीपाद मंगल निलय दास प्रभु, रामदास प्रभु की अगुवाई में स्वागत किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।