ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीबुढ़मू में रिकार्ड 75..24 प्रतिशत मतदान

बुढ़मू में रिकार्ड 75..24 प्रतिशत मतदान

रांची लोकसभा सीट के लिए शनिवार को शाम पांच बजे तक बुढ़मू प्रखंड के कुल 82 बूथों पर 75.24% मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा,...

बुढ़मू में रिकार्ड 75..24 प्रतिशत मतदान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 25 May 2024 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बुढ़मू, प्रतिनिधि।
रांची लोकसभा सीट के लिए शनिवार को शाम पांच बजे तक बुढ़मू प्रखंड के कुल 82 बूथों पर 75.24% मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा, मतदाता सुबह छह बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सुबह सात बजे तक मतदान शुरू हो गया। कुछ बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण थोड़ी देर से मतदान शुरू हुआ। प्रखंड में सुबह नौ बजे तक 13.04 फीसदी, 11 बजे तक 28.85 फीसदी, एक बजे तक 46.45 फीसदी, तीन बजे तक 62.65 फीसदी और शाम पांच बजे तक कुल 75.24 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर बुढ़मू, ठाकुरगांव थाना प्रभारियों ने विकलांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाया। वहीं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बतौर दंडाधिकारी सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, बुढ़मू थानेदार रामजी कुमार, ठाकुरगांव थानेदार विनीत कुमार समेत सशत्र बल और केंद्रीय बलों के जवान शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।