ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीसिल्ली के सुंडील में मुरी रेल टेका को‌ लेकर चलाया जनसंपर्क

सिल्ली के सुंडील में मुरी रेल टेका को‌ लेकर चलाया जनसंपर्क

टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी में रेल टेका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर सोमवार को सिल्ली के सुंडील गांव में जनसंपर्क अभियान...

सिल्ली के सुंडील में मुरी रेल टेका को‌ लेकर चलाया जनसंपर्क
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 11 Sep 2023 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सिल्ली,निज, प्रतिनिधि। टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी में रेल टेका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर सोमवार को सिल्ली के सुंडील गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम कुड़मी अपने संवैधानिक अधिकार से 73 साल से वंचित हैं। 20 सितंबर से मुरी रेल टेका में शामिल होने की आह्वान करते हुए कहा कि अपने बाल-बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन जरूरी है। इसलिए आप सभी दादा, भाई एवं बहनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय प्रवक्ता क्षेत्रमोहन महतो, रेल टेका प्रभारी शशिरंजन महतो, संयोजक रघुनाथ महतो, नंदलाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी रंजीत महतो, मिडिया प्रभारी जितेंद्र महतो , अधिवक्ता जितेंद्र महतो, घनश्याम महतो, तैयारी कमेटी के शिबू महतो, खुदीराम महतो सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।