ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीइटकी में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

इटकी में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

13 मई को लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोनी कुमारी ने मंगलवार को  अधिकारियों की एक टीम के साथ प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का...

इटकी में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 07 May 2024 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

इटकी, प्रतिनिधि।
13 मई को लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोनी कुमारी ने मंगलवार को  अधिकारियों की एक टीम के साथ प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निर्वाची अधिकारी सबसे पहले पूथ संख्या 333, 334, 339 और 340 पहुंचे और स्थानीय प्रशासन द्वारा  मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और बीएलओ के साथ बैठक की। वहीं चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता बूथ पर मतदान कर सके इसके लिए कई निर्देश दिया। वहीं मतदाताओं को अधिक से अधिक बोट कराने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ विजय कुमार, प्रिये रंजन, धर्मदासी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ सहित कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।