ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीहटिया स्टेशन में लगा विधिक जागरूकता शिविर

हटिया स्टेशन में लगा विधिक जागरूकता शिविर

हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। आयोजन रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा भारत की आजादी के 75वें साल पूरे...

हटिया स्टेशन में लगा विधिक जागरूकता शिविर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 07 Oct 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। आयोजन रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा भारत की आजादी के 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता डालसा के सचिव कमला कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में रेल दंडाधिकारी रांची गौतम गोविंद शामिल हुए। जागरुकता अभियान के तहत यात्रियों, प्राइवेट वर्कर्स, कुली, वेंडर, ऑटो चालक समेत अन्य को नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। इसी क्रम में विधिक जागरुकता को लेकर व यात्री सुरक्षा को लेकर पंपलेट भी बांटे गए। मौके पर आरपीएफ हटिया प्रभारी अमिताभ वर्द्धन, इम्तियाज अंसारी समेत कई उपस्थित थे।