ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीICSE RESULTS 2017: सुदीप और माधव 12वीं तथा देवघर के शिवम कृष्णा 10वीं में झारखंड टॉपर

ICSE RESULTS 2017: सुदीप और माधव 12वीं तथा देवघर के शिवम कृष्णा 10वीं में झारखंड टॉपर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई)  ने सोमवार को इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के 12वीं और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) 10वीं के नतीजे जारी...

1/ 5
2/ 5
3/ 5
4/ 5
5/ 5
हिन्दुस्तान टीम,रांची धनबाद जमशेदपुरTue, 30 May 2017 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई)  ने सोमवार को इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के 12वीं और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) 10वीं के नतीजे जारी किए। 
12वीं  में 98 प्रतिशत अंक पाकर बोकारो सेंट जेवियर्स स्कूल के सुदीप सार्खेल और जूनियर कार्मेल कॉलेज जमशेदपुर के माधव काउंतिया ने साइंस में टॉप किया।  धनबाद की आद्रिजा चक्रवर्ती आर्ट्स में 97.75 प्रतिशत अंक लेकर पूरे राज्य में पहले स्थान पर हैं।10वीं में देवघर के शिवम कृष्णा 98.8 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में अव्वल रहे। 
रांची में बेटियों की फिर बल्ले-बल्ले
आईसीएसई दसवीं और 12 वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया। रिजल्ट में विलंब होने से छात्र तनाव में तो थे, पर रिजल्ट देखने के बाद  सबके चेहरे खिल गए। रिजल्ट पिछली बार से अच्छा रहा और रांची में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। इस बार 80 से 90 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछली बार से अधिक रही। कई विषयों में 100 अंक लाने वाले छात्र भी इस साल अधिक रहे।  शहर में सेंट थॉमस स्कूल ने अपनी धाक जमायी है। आईसीएसई की दसवीं में रांची के प्रथम और सेकेंड टॉपर इसी स्कूल ने दिए हैं। इस स्कूल के अरीब हुसैन 98. 2 प्रतिशत अंक लाकर सिटी टॉपर बने। जबकि  प्रशंसा सिंह 98 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। बिशप वेस्टकॉट नामकुम के प्रांजल भी 98 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दसवीं में सिटी टॉप टेन में कुल 19 बच्चों ने जगह बनाई। इसमें सेंट थॉमस के ही नौ छात्र हैं। 
विज्ञान में सेंट जेवियर्स का बोलबाला
12वीं के विज्ञान में सेंट जेवियर्स का बोलबाला कायम रहा। स्कूल के अभिषेक श्रीवास्तव 97.6  प्रतिशत अंक लाकर सिटी टॉपर बने हैं। टॉप टेन में इस स्कूल के सबसे अधिक छात्रों ने जगह बनाई है। कॉमर्स में भी इसी स्कूल की अनु अभिलाषा तिर्की  90.25 सिटी टॉपर बनी है। आर्ट्स में लॉरेटो की तान्या तृषा सेन और अनन्या किशोर  90.75 प्रतिशत अंक लाकर सिटी टॉपर बनी हैं। 
सफलता का मनाया जश्न
रिजल्ट अपलोड होने के बाद ही स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों पहुंचने लगे थे। नंबर देखने के बाद छात्र उछल पड़े थे। कुछ छात्रों ने नाच कर अपना जश्न मनाया तो किसी ने स्कूल बिल्डिंग और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली। कुछ छात्र अपने शिक्षकों के साथ भी सेल्फी लेते देखे गए। छात्रों को शिक्षकों की ओर से नसीहत भी दी जा रही थी तो अभिभावकों का कहना था कि हम छात्रों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाएंगे। उन्हें जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना होगा वह खुद तय करेंगे।  स्कूलों में खुशी का माहौल था। कोई अधिक अंक लाने की खुशियां अपने परिजनों को मोबाइल से बांट रहा था तो किसी को मलाल हुआ कि उम्मीद के अनुसार अंक नही मिले। कुछ छात्रों के कम अंक आने पर शिक्षकों का मलाल भी दिखा, लेकिन अगली बार और मेहनत करने की सलाह भी देते रहे।
स्टेट के टॉप -5 (12वीं साइंस)
माधव काउंतिया (जूनियर कार्मेल कॉलेज जमशेदपुर): 98.00
सुदीप सार्खेल (सेंट जेवियर्स बोकारो): 98.00
प्रीत (डिनोबिली सीएमआरआई): 97.75
तान्या मौर्या (सेक्रेड हार्ट जमशेदपुर): 97.75
अभिषेक श्रीवास्तव (सेंट जेवियर्स, रांची): 97.60
अंशुमान पराशर (केपीएस, कदमा) : 97.25 
निकिता जैन (कार्मेल जूनियर कॉलेज) : 97.00

स्टेट के टॉप -5 (12वीं कॉमर्स) 
उत्कर्षा सहाय (लोयोला स्कूल जमशेदपुर) : 97.50
पूजा अग्रवाल (डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल): 97.25
योगेश अजीत कोठारी (हिलटॉप स्कूल जमशेदपुर): 97.00
पायल केजरीवाल (डिनोबिली डिगवाडीह): 96.75
इशिता गोयल (डिनोबिली डिगवाडीह): 96.75
मुस्कान शर्मा (कार्मेल स्कूल धनबाद): 96.75
सृष्टि बाला (सेंट जेवियर्स बोकारो): 96.25

स्टेट के टॉप -5 (12वीं आर्ट्स)
आद्रिजा चक्रवर्ती (कार्मेल स्कूल धनबाद) : 97.75
कृति दास (लोयोला जमशेदपुर) : 97.50
सृजनी दास (कार्मेल स्कूल धनबाद): 97.50
प्रियंका कुमारी (लोयोला जमशेदपुर): 96.25
अश्विनी कच्छप (कार्मेल स्कूल धनबाद): 96.20
उर्मिता (सेक्रेड हार्ट जमशेदपुर): 96.00

स्टेट टॉप-5 (10वीं)
शिवम कृष्णा (सेंट फ्रांसिस देवघर): 98.80
प्रतीक्षा मिश्रा (लोयला जमशेदपुर): 98.60
गोरांगी चोपड़ा (सेक्रेड हार्ट जमशेदपुर): 98.40
अद्रिजा राय (सेक्रेड हार्ट जमशेदपुर): 98.40
अनुष्का चक्रवर्ती (सेक्रेड हार्ट जमशेदपुर ): 98.20
अरीब हुसैन (सेंट थॉमस रांची): 98.20
अनुभव कल्याणी (डिनोबली धनबाद): 98.20
अमित पांडेय (राजेंद्र विद्यालय जमशेदपुर): 98.20
प्रांजल (विशप वेस्टकॉट रांची): 98.00
प्रशंसा सिंह (सेंट थॉमस रांची):98.00