ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड कोडरमाआज से नियमित चलेगी रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस

आज से नियमित चलेगी रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस

रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 13 सितंबर से नियमित रूप से होगा। ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13 सितंबर...

आज से नियमित चलेगी रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाWed, 13 Sep 2023 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि
रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 13 सितंबर से नियमित रूप से होगा। ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13 सितंबर से रांची से 06.05 बजे खुलकर 06.23 बजे टाटीसिलवे, 06.42 बजे मेसरा, 08.05 बजे बरकाकाना, 09.08 बजे हजारीबाग टाउन, 10.30 बजे कोडरमा, 11.20 बजे महेशपुर हाल्ट, 11.40 बजे धनवार, 12.03 बजे जमुआ रूकते हुए 13.00 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 14.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जमुआ, 14.48 बजे धनवार, 15.28 बजे महेशपुर हाल्ट, 16.30 बजे कोडरमा, 17.55 बजे हजारीबाग टाउन, 19.00 बजे बरकाकाना, 20.35 बजे मेसरा, 21.05 बजे टाटीसिलवे स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे रांची पहुंचेगी।

यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस ट्रेन का परिचालन टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना के बजाए टाटीसिलवे- मुरी-बरकाकाना के रास्ते किया जायेगा । इस ट्रेन में विस्टाडोम का 01 कोच, वातानुकूलित चेयर कार का 02 कोच, चेयर कार का 03 और साधारण श्रेणी के 06 कोच व एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।