ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखरकाई नदी के नए ब्रिज पर जल्द बिछेगा थर्ड लाइन

खरकाई नदी के नए ब्रिज पर जल्द बिछेगा थर्ड लाइन

बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में पार्क के कार्यो का डीआरएम ने लिया जायजा टाटानगर स्टेशन...

खरकाई नदी के नए ब्रिज पर जल्द बिछेगा थर्ड लाइन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 07 Jan 2024 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में पार्क के कार्यों का डीआरएम ने लिया जायजा
टाटानगर स्टेशन री डेवलपमेंट समेत अन्य विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जमशेदपुर वरीय संवाददाता

चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक एजे राठौर ने तीसरे दिन भी टाटानगर स्टेशन और आसपास के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीआरएम सबसे पहले बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान गए, जहां रेलवे पार्क बनाने का काम शुरू है। स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार व अन्य रेलकर्मी डीआरएम के साथ थे।

डीआरएम ने पार्क बनाने के कार्यों का जायजा लेकर सुधार को कई सुझाव दिए। इसके बाद डीआरएम जुगसलाई क्रॉसिंग होकर खरकई नदी गए। जहां थर्ड लाइन को लेकर नया पुल तैयार है, लेकिन पटरी नहीं बिछी है। वहीं, नदी के पुराने ब्रिज का मरम्मत कार्य चल रहा है। डीआरएम ने अधिकारियों को नए ब्रिज पर जल्द लाइन बिछाने का आदेश दिया, ताकि तय समय में टाटानगर आदित्यपुर के बीच थर्ड लाइन का काम समाप्त हो सके। दूसरी ओर, डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन री डेवलपमेंट को लेकर भी अधिकारियों से विचार किया है। शनिवार को डीआरएम ने टाटानगर कंस्ट्रक्शन विभाग के रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन एवं कॉलोनी के विकास पर चर्चा की थी। दूसरी ओर, जुगसलाई फाटक पर बनने वाले फुट ओवरब्रिज (एफओबी) स्थल का निरीक्षण किया था। मालूम हो कि डीआरएम शुक्रवार रात ही टाटानगर आए थे और एक-एक काम की समूक्षा कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।