ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलकर्मियों को परेशान करने के खिलाफ होगा प्रदर्शन

रेलकर्मियों को परेशान करने के खिलाफ होगा प्रदर्शन

जमशेदपुर। आदित्यपुर मैकेनिकल विभाग में कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा...

रेलकर्मियों को परेशान करने के खिलाफ होगा प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 17 Oct 2023 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। आदित्यपुर मैकेनिकल विभाग में कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। इसके खिलाफ बुधवार को रेलवे मेंस कांग्रेस गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ब्रांच लाइन के लोको पायलट एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को में लाइन में नियुक्त करने की मांग उठेगी। दूसरी ओर रनिंग कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी पर भी रोक लगाने की मांग मेंस कांग्रेस करने वाली है। गेट मीटिंग और प्रदर्शन को लेकर आदित्यपुर के रेल कर्मचारियों ने मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा से भी मिले थे। शशि मिश्रा ने बताया कि रेल कर्मचारियों की कई समस्या हैं लेकिन रेलवे ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से रेल कर्मचारी अपनी बातों को अधिकारियों तक पहुंचने में जुटे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।