ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबर्मामाइंस गेट में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का रास्ता साफ

बर्मामाइंस गेट में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का रास्ता साफ

जमशेदपुर वरीय संवाददाता टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का रास्ता...

बर्मामाइंस गेट में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का रास्ता साफ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 21 Dec 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का रास्ता साफ हो गया है। चक्रधरपुर मंडल ने रेस्टोरेंट संचालन के लिए एजेंसी तय कर दी है, जो 15 वर्ष के लिए अनुबंध पर रहेगी। इसके साथ ही चाईबासा स्टेशन पर भी रेस्टोरेंट ऑन व्हील का टेंडर किया गया है, जबकि चक्रधरपुर और राउरकेला स्टेशन के लिए चक्रधरपुर मंडल जल्द ही टेंडर कराएगा।

इससे पहले टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट पर ट्रेनों की जर्जर कोच में रेस्टोरेंट ऑन व्हील का सर्वे टाटानगर के वाणिज्य व खानपान अधिकारियों ने किया था। कंडम कोच को आकर्षक रूप देकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था कैटरर करेगा, ताकि यात्री ट्रेन का इंतजार करने के साथ चाय व नाश्ते का आनंद ले सकें। दूसरी ओर, स्टेशनों पर स्टॉल की संख्या बढ़ाने का भी सर्वे वाणिज्य व खानपान पदाधिकारियों ने पहले की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।