ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमोदी सरकार में बढ़ा देश का मान, सीमाएं हुईं सुरक्षित : तेजस्वी सूर्या

मोदी सरकार में बढ़ा देश का मान, सीमाएं हुईं सुरक्षित : तेजस्वी सूर्या

फोटो सरफराज क्रॉसर जमशेदपुर में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नमो युवा सम्मेलन...

मोदी सरकार में बढ़ा देश का मान, सीमाएं हुईं सुरक्षित : तेजस्वी सूर्या
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 May 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

फोटो सरफराज
क्रॉसर

जमशेदपुर में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नमो युवा सम्मेलन को किया संबोधित

कहा- जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी और लौहनगरी की मिट्टी है प्रेरणादायी

जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव राष्ट्र की रक्षा और विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही विकसित भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। 2014 से पहले त्योहारों पर धमाके होते थे, लेकिन अब आतंकवादी मोदी का नाम सुनकर कांपते हैं। वे बुधवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टूपुर के तुलसी भवन सभागार में आयोजित नमो युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सम्मेलन में युवाओं को बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र दिए। इस दौरान युवाओं ने अपना मत राष्ट्र हित में देने का संकल्प लिया। तेजस्वी ने कहा कि 25 मई को होने वाला चुनाव न पंचायत का है और न किसी जाति या संगठन का। यह चुनाव आने वाले पांच वर्ष के लिए देश का प्रधानमंत्री चुनने और विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव रखने का है। वर्ष 2014 के पहले भारत की स्थिति आप सबने देखी है। उसके बाद दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में अखबारों में घोटाले की बड़ी-बड़ी खबरें छपती थीं। लेकिन अब बदली हुई व्यवस्था को खुद आप देख सकते हैं। आज हर जाति व वर्ग के लोग सुरक्षित और खुशहाल हैं।

युवाओं के बल पर जीतेंगे जमशेदपुर : भानु प्रताप शाही

भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड के सभी बूथों पर युवाओं के बल पर विजय हासिल करेंगे। सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी।

इंडी गठबंधन में पीएम मोदी के विजय रथ को रोकने की क्षमता नहीं : शशांक

भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है। हमारे देश में भी युवाओं का अपना समृद्ध इतिहास है। देश आज अपने भविष्य के उस सुनहरे दौर के करीब है, जहां हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छूने वाली है। इंडी गठबंधन में पीएम मोदी के विजय रथ को रोकने की क्षमता नहीं है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।