ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस छह दिन रहेगी रद्द

टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस छह दिन रहेगी रद्द

चक्रधरपुर मंडल के बृजराजपुर स्टेशन के पास सिग्नल, इंटरलॉकिंग लगाने के साथ यार्ड विस्तार का काम शुरू है, जिसे मेन लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे छह दिन...

टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस छह दिन रहेगी रद्द
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 27 Dec 2022 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर मंडल के बृजराजपुर स्टेशन के पास सिग्नल, इंटरलॉकिंग लगाने के साथ यार्ड विस्तार का काम शुरू है, जिसे मेन लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे छह दिन ब्लॉक लेगा। दक्षिण पूर्व जोन में यह योजना बनी है।

अभी लाइन ब्लॉक का दिन तय नहीं हुआ है लेकिन प्रभावित ट्रेनों की सूची तैयार है। जानकारी के अनुसार लाइन ब्लॉक के कारण धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस अप-डाउन में छह दिन रद्द हो सकती है। जबकि राजधानी एक्सप्रेस को भुवनेश्वर से सप्ताह में चार दिन एक घंटे लेट से रवाना करने की तैयारी है। दूसरी ओर, टाटानगर से गुजरने वाली न्यु तीनसुकिया और सिलीघट तांब्रम एक्सप्रेस को काम के दौरान सोमवार एवं शुक्रवार को एक घंटे तक किसी स्टेशन पर रोकने के साथ कम स्पीड से चलाने की योजना बनी है। वहीं, आनंद विहार हल्दिया साप्ताहिक ट्रेन को गोमो स्टेशन से टाटानगर के बजाए आद्रा मिदनापुर के रास्ते चलाने का शिड्यूल बना है। इधर, टाटानगर धनबाद ट्रेन छह दिन रद्द होने से बंगाल झारखंड के विभिन्न जिलों के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। जबकि ट्रेनों के मार्ग बदलने व रोके जाने से पहले से टिकट बुक कराने वालों की परेशानी बढ़ेगी। फिलहाल चक्रधरपुर मंडल इंजीनियरिंग, सिग्नल, कंस्ट्रक्शन व परिचालन विभाग लाइन ब्लॉक की तैयारी में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।