ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टेशन में जूलूस से महिला पर फेंका सत्तू, केस दर्ज

स्टेशन में जूलूस से महिला पर फेंका सत्तू, केस दर्ज

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर तीन के निकट मंगलवार शाम एक राजनीतिक...

स्टेशन में जूलूस से महिला पर फेंका सत्तू, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 May 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर तीन के निकट मंगलवार शाम एक राजनीतिक दल के जुलूस से महिला पर सत्तू फेंक दिया गया। महिला ने इस मामले में बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने सत्तू फेंकने वाले पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। सुंदरनगर निवासी महिला गुरुवारी हांसदा के आरोप के अनुसार, स्टेशन के गेट नम्बर तीन के निकट से वह गुजर रही थी। इस दौरान एक जुलूस में शामिल लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उसके साथ दुर्व्यवहार किया और सत्तू फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, उसके बाद महिला ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और महिला की लिखित शिकायत दर्ज की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।